Wednesday, 13 February 2013

कंप्यूटर के मूल तत्व


कंप्यूटर के मूल तत्व

दोस्तों कंप्यूटर की तकनीक के बारे में जानने के लिए आपको उसकी बनावट के बारे में जानना बहुत जरूरी है तो मैं आपको बता दूं की इस बारे में मैं आपको किसी और पोस्ट में विस्तार से बताउंगा फिलहाल मैं थोडा सा आपको ये बता दूं कि कंप्यूटर के तो मुख्य: तत्व होते हैं जो उसकी रचना को पूर्ण बनाते हैं जिनमे है हार्डवेयर और सॉफ्टवेर | 



यही दोनों तत्व एक दुसरे के ऊपर निर्भर हैं एक के बिना दूसरा अधूरा | कंप्यूटर में लगे हार्डवेयर वो चीजे हैं जिन्हें हम देख भी सकते हैं और छू भी सकते हैं 

और सॉफ्टवेयर वो लॉजिकल प्रोग्राम है जो किसी हार्डवेयर को बुद्धिमता प्रदान करते है उदाहरण के तौर पर आप और हम (मनुष्य) 
मनुष्य का शरीर कंप्यूटर में लगे हार्डवेयर पार्ट्स के सामान है जिसे हम देख भी सकते हैं और छू भी सकते हैं और मनुष्य की आत्मा कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर जैसी है जो मनुष्य के शरीर से अगर निकल जाए तो शरीर बेजान हो जाता है ठीक इसी प्रकार कंप्यूटर में यदि सॉफ्टवेर न हो तो कंप्यूटर का कोई व्यक्तित्व नही | हमें यहाँ पर यही समझना था की अगर आप इस कंप्यूटर की दुनिया में कदम रख ही रहे है तो आपको सबसे पहले उसके आधार भूत बातो का ज्ञान होना चाहिए  तो आज हमने ये जाना की हार्डवेयर और सॉफ्टवेर क्या हैं और हमें इन दोनों की ही ज़रुरत क्यों है | मिलते हैं दोस्तों इससे अगले भाग में और उम्मीद है की आप यूँही थोड़ा थोड़ा भी पढ़ते रहे तो एक दिन इंशा-अल्लाह आपको अपने ऊपर गर्व महसूस होने लगेगा ये सोचकर कि पहले हम कहाँ थे और आज हम कहाँ है | आज हम इतना जानते हैं कि हमें कोई ये नही कह सकता की हमें कुछ नही आता | तो दोस्तों चलता हूँ और इन्तजार कीजिये मेरी नई पोस्ट का |

मौहम्मद मौनिस सैफी 


No comments:

Post a Comment