Showing posts with label Mobile. Show all posts
Showing posts with label Mobile. Show all posts

Tuesday, 25 October 2016

True Caller से अपना नाम कैसे हटाएं





किसी अनजाने नंबर से आपको काॅल आए तो वो नंबर किसका है ये बताने वाले बहुत से उपाय मौजूद है ऐसा ही एक उपाय है True Caller App पर इससे निजता की एक समस्या भी पैदा होती है कि कोई भी आपका नंबर लेकर आपका नाम जान सकता है खासकर परिवार में महिलाओं के नंबर ।

 अगर आप चाहतें है कि इस एप्प में आपके नंबर से आपका नाम दिखाई ना दे तो आप ये आसानी से कर सकतें हैं ।
आपको बस इतना करना है कि





http://www.truecaller.com/unlist 

इस वेब पते पर जाएं और अपना वो नंबर जिसे आप हटाना चाहतें है उसें भरकर (जैसे  +919xxxxxxxxx )

नीचे एक सिक्योरिटी कोड भरकर

Unlist  बटन पर क्लिक कर दें । ( उपर चित्र देखें )

बस अगलें कुछ मिनट से लेकर 24 घंटो में आपका नाम  से गायब हो जायेगा ।




Wednesday, 28 January 2015

Whatsapp का मजा ले अपने PC पर बिना किसी सॉफ्टवेयर की मदद के |



दोस्तों, आज मैं आपके लिए एक और नयी तकनीक की जानकारी लेकर आया हूँ जैसा कि आप जानते ही हैं कि दुनिया में तकनीक कितनी तेजी से विकसित हो रही है आज whatsapp की दुनिया है social site facebook के user कम हो रहे हैं और ज्यादातर whatsapp इस्तेमाल कर रहे हैं और आज whatsapp प्रत्येक के लिए जरूरी हो भी चुका है लेकिन कभी कभी हम मोबाइल या उसकी बैटरी ख़त्म होने जैसी समस्याओं से जूझते हैं तब हम व्हासप्प से अलग हो जाते हैं जबकि हम चाहते हैं कि हर वक़्त जुड़े रहे लेकिन क्या करे कभी कभी किस्मत खराब हो तो कुछ नहीं कह सकते आज आपके लिए एक खुशखबरी लाया हूँ whatsapp को अब आप अपने पक पर भी चला सकते हैं इसके लिए आपको किसी सॉफ्टवेयर की मदद भी नहीं चाहिए सिर्फ इन्टरनेट चाहिए अपने फ़ोन में भी और PC में भी तो चलिए whatsapp की तरफ se ये नया तोहफा हम क़ुबूल करते हैं और जानते हैं कि कैसे किया जा सकता है ये :


 दुनिया के सबसे पॉपुलर मेसेजिंग अप्प Whatsapp के दीवानो के लिए एक खुशखबरी है खुशखबरी ये है की अब आप Whatsapp को बिना किसी एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर की मदद से अपने पीसी पर भी चला सकते है Whatsapp का Web लिंक लॉन्च हो चूका है इस वेब लिंक का इस्तेमाल करके आप Whatsapp अपने पीसी पर भी चला सकते हो आइये जानते है की आप whatsapp को किस तरह अपने पीसी पर भी चला सकते है Whatsapp को पीसी पर चलाने के लिए आपको अपने मोबाइल में इसका लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा डाउनलोड करने के बाद इसे अपने मोबाइल में इस्टाल करे



इस्टाल करते ही चित्र के अनुसार सेटिंग पर क्लिक करे यहाँ आपको Whatsapp Web विकल्प दिखाई देगा जैसा आपको ऊपर चित्र में दिखाई दे रहा है इस पर क्लिक करे 



क्लिक करने के बाद अपने पीसी पर नेट चालू करके यहाँ क्लिक करके Web Whatsapp पर जाए और अपने मोबाइल का नेट चालू करके QR code स्कैन करे जैसा आप ऊपर चित्र में देख रहे है 


कोड स्कैन होते ही आपके फोन का whatsapp आपके पीसी पर खुल जाएगा जैसे आप चित्र में देख रहे है लेकिन ध्यान रहे whatsapp पीसी पर खुलने के बाद आपके फोन में भी नेट चालू रहे अगर आपके फोन में नेट बंद हो गया तो आपका पीसी से भी whatsapp बंद हो जाएगा 

इस तरह आप बिना किसी एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर की मदद से अपने पीसी पर भी whatsapp चला सकते हो लेकिन पीसी पर चलने वाले whatsapp में कुछ कमिया भी है आइए इन कमियों पर नजर डाले 

1. QR code स्कैन होने के बाद आपका फोन पीसी से कनेक्ट तो हो जाएगा लेकिन अगर आपके फोन में नेट बंद होता है तो आपके पीसी  से भी Whatsapp का कनेक्सन कट जाएगा यानि अगर आपको पीसी पर भी Whatsapp चलाना है तो आपके मोबाइल में भी नेट चालू रहना चाहिए 

2. Whatsapp Web केवल Google Chrome को स्पॉट करता है ये किसी और वेब ब्राऊचर पर नहीं चलेगा यानि अगर आपको Whatsapp अपने पीसी पर चलाना है तो आपको अपने पीसी पर Google Chrome भी इस्टाल करना होगा 

3. अगर आप अपने पीसी पर Whatsapp का Web वर्जन चलाते है तो आप किसी भी मेंबर को ब्लॉक नहीं कर सकते यानि वो लोग भी आपको मैसेज कर सकते है जिन्हे आपने अपने मोबाइल से ब्लॉक करा हुवा है 

4. और लास्ट कमी ये है की आप इसमें कोई नई ग्रुप भी नहीं बना सकते और ना ही किसी ग्रुप को छोड़ सकते हो

ये कुछ कमियां है जो की whatsapp के वेब वर्जन में है हो सकता है आने वाले टाइम में ये कमियां भी दूर हो जाए अभी तो बस आप इसकी नई सर्विस का मजा डेस्कटॉप पर ही ले।

आपको ये जानकारी कैसे लगी |







Friday, 12 September 2014

अब बोलकर हिंदी में लिखना हुआ बहुत आसान!

अब एंड्रायड स्मार्टफ़ोनों के जरिए निःशुल्क उपलब्ध गूगल हिंदी वाइस इनपुट उपकरण की सहायता से बोल कर  हिंदी में लिखा जा सकता है और आमतौर पर सामान्य अखबारी लेखन 95 प्रतिशत से भी अधिक शुद्धता के साथ किया जा सकता है.

अपने एंड्रायड स्मार्टफ़ोन को आप डिक्टाफ़ोन की तरह उपयोग कर उसमें बोल कर अपने पीसी या लैपटॉप में सीधे लिख सकते हैं. इसके लिए एक छोटा सा जुगाड़ करना होगा. अपने एंड्रायड फ़ोन में गूगल डॉक्स इंस्टाल करें (प्ले स्टोर में जाकर Google docs सर्च करें). अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गूगल डॉक्स या गूगल ड्राइव (हिंदी में गूगल डिस्क) में जाएं और वहाँ एक नया फ़ाइल बनाएं या किसी पुरानी फ़ाइल को संपादन के लिए खोलें. उदाहरण के लिए, इस फ़ाइल का नाम देते हैं – ‘हिंदी बोलकर टाइप करना’.

अब अपने एंड्रायड मोबाइल में गूगल डॉक्स ऐप्प जो आपने इंस्टाल किया है उसे खोलें. फिर उस फ़ाइल को खोलें जिसे आपने अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर खोला हुआ है (उदाहरण – ‘हिंदी बोलकर टाइप करना’ नामक फ़ाइल, थोड़ा नेविगेशन करें तो यह फ़ाइल दिख जाएगा). अब आप अपने मोबाइल पर बोलकर इस फ़ाइल में लिखना चालू करें. जैसे जैसे आप बोलकर लिखते जाएंगे, आप देखेंगे कि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के गूगल डॉक्स के स्क्रीन पर भी रीयल टाइम में यह टाइप होता जा रहा है, जिसे आप आसानी से अपने की-बोर्ड की सहायता से संपादित कर सकेंगे.

image
(एंड्रायड में गूगल डॉक्स में एक फ़ाइल में बोलकर लिखा जा रहा है. आप देखेंगे कि एंड्रायड गूगल डॉक्स में भी हिंदी वर्तनी जांच की बढ़िया सुविधा उपलब्ध है)



(कंप्यूटर पर गूगल डॉक्स की उसी फ़ाइल को खोला गया है जिसमें हम मोबाइल में बोलकर लिख रहे हैं, और जो रीयल टाइम में अपडेट हो रहा है – यानी हम अपने स्मार्टफ़ोन में बोलकर लिख रहे हैं और यहाँ कंप्यूटर पर खुले दस्तावेज़ में यह अपने आप टाइप हो रहा है. वस्तुतः यह दस्तावेज़ मोबाइल में ही टाइप हो रहा है, परंतु प्रतीत हो रहा है कि वह यहाँ टाइप हो रहा है. कंप्यूटर पर आप इस दस्तावेज़ को बाद में आसानी से संपादित कर सकते हैं.)


ध्यान दें कि अच्छे परिणामों के लिए निम्न आवश्यकताएं परिपूर्ण करना आवश्यक है -

1 – आपका स्मार्टफ़ोन थोड़ा उन्नत किस्म का हो – यानी ड्यूअल कोर हो और एंड्रायड संस्करण 4.1 से आगे का हो
2 – आपके नेट कनेक्शन की गति पर्याप्त तेज हो – यानी ब्रॉडबैण्ड या 3 जी हो और अबाधित हो – क्योंकि यह जुगाड़ और वर्तमान में गूगल द्वारा बोलकर हिंदी टाइपिंग ऑनलाइन ही संभव है.
3 – स्पष्ट और थोड़े तेज आवाज में बोलने का थोड़ा सा अभ्यास आवश्यक है ताकि आपकी आवाज को मशीन पहचान सके. ध्यान रखें कि सभी आवाज को मशीन पहचान नहीं सकता – ‘मुलायमी’ आवाज को तो यह शायद ही पहचाने, अलबत्ता ‘लालुई’ आवाज को यह जरूर अच्छे से पहचान लेगा


Tuesday, 12 March 2013

100 रूपये के रिचार्ज में 110 रूपये कही भी कभी !


                              Airtel की कुछ ख़ास खूबियाँ अपनाए और लाभ पाएं 


                                                              
आज के टाइम में मोबाइल हम सब की जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चूका है। पिछले एक साल में मोबाइल की दुनिया में बहुत से बदलाव आये है। आज मैं आपको एक ऐसे बदलाव के बारे में ही बताने जा रहा हु ये एक मोबाइल की दुनिया का ऐसा बदलाव है जो आपकी लाइफ को और आसान बना देता है।
अगर आप भी मेरी तरह देश की नम्बर 1 कम्पनी एयरटेल का इस्तेमाल करते हो तो मोबाइल की दुनिया में होने वाले बदलाव से बहुत जल्दी रुबुरु हो सकते हो। एयरटेल ही एक ऐसी कम्पनी है जो अपनी बेहतरीन सेवा के साथ साथ मोबाइल से जुडी नयी से नयी टेक्नोलजी सबसे पहले लेकर आती है। चाहे वो 3G 4G या फिर एयरटेल मनी की सेवा हो।
आज मैं आपको एयरटेल मनी की सेवा के बारे में ही बता रहा हु। यह एक ऐसी सेवा है जिसके द्वारा आप अपने मोबाइल से अपना मोबाइल रिचार्च करने के साथ साथ दुसरो का मोबाइल भी रिचार्च कर सकते हो और जब आप सौ रूपये का रिचार्ज करेंगे तो आपको एक सौ दस रूपये प्राप्त होंगे , और मोबाइल रिचार्च करने के अलावा आप किसी के बेंक अकाउंड में भी पेसे ट्रांसवर कर सकते हो। इतना ही नहीं एयरटेल मनी के द्वारा आप टेलीफोन और बिजली का बिल जमा करने के साथ साथ ऑनलाइन शोपिंग भी कर सकते हो।

एयरटेल मनी सेवा का इस्तेमाल मैं पिछले साल से ही कर रहा हु। जिनके पास एयरटेल का कनेक्शन है उन लोगो के लिए ये एक बेहतरीन सेवा है। अगर आप भी अपने एयरटेल सिम पर एयरटेल मनी शुरू करवाना चाहते है तो यहाँ क्लीक करके फ्री रजिस्टर कर सकते है। रजिस्टर होने के बाद आपके मोबाइल पर MPIN आ जायेगा जिसका इस्तेमाल आप अपने एयरटेल सिम के द्वारा *400# मिला कर कर सकते है। यहाँ क्लीक करके आप एयरटेल का वो पूरा विडियो देखे जिसमे स्टेप बाय स्टेप एयरटेल मनी के इस्तेमाल करने के बारे में बतया गया है। एयरटेल मनी एक्टीवेट करने का कोई चार्च नहीं लगता न कोई मन्थली पेसे कटते है। ये एकदम फ्री सर्विस है। जो मेरे हिसाब से हर एयरटेल कस्टमर के पास होनी चाहिए ऐसी सर्विस जरूरत पड़ने पर बहुत काम आती है। 

चलते चलते आपको एयरटेल की एक और बेहतरीन सेवा के बारे में बता रहा हु। जो आपके मुसीबत में बहुत काम आएगी। मोबाइल हमारी जिन्दगी का वो हिस्सा बन चूका है जो हर टाइम हमारे पास रहकर हमे दुसरो के साथ जोड़े रखता है। लेकिन मुसीबत तब आती है जब हमे कही काल करनी हो और हमारे मोबाइल में बेलेंश नहीं होता नाही कोई ऐसा साधन होता है जिसके द्वारा हम अपना मोबाइल रिचार्च कर सके। आज मैं आपको एक ऐसी ही ट्रिक बता रहा हु जिसे करने के बाद आप जीरो बेलेंश पर भी SMS कर सकते है। 
                                                                       
अगर आप देश की नम्बर एक कम्पनी एयरटेल का इस्तेमाल कर रहे है तो आपको बेलेंश खत्म होने पर अपने मोबाइल से *141# डायल करना है ये नम्बर डायल करने के बाद आपको मोबाइल पर 5 ओपशंस दिखाई देंगे जेसा आप ऊपर चित्र में देख रहे है। इसमें आपको कॉल मी बैक वाले ओप्शन्स को सलेक्ट करना है। इसे सलेक्ट करने के बाद आपको हर महीने 3 इमरजेंसी SMS करने की सुविधा मी जाएगी जो की आपके मोबाइल का बेलेन्स खत्म होने की दशा में बहुत काम आएगी। और इस सुविधा से आप किसी को पैसे गिफ्ट भी कर सकते हैं और भी बहुत कुछ है इसमें ट्राई करके देखे आपको बहुत लाभ होगा |