Showing posts with label Tips and Trick. Show all posts
Showing posts with label Tips and Trick. Show all posts

Tuesday, 25 October 2016

True Caller से अपना नाम कैसे हटाएं





किसी अनजाने नंबर से आपको काॅल आए तो वो नंबर किसका है ये बताने वाले बहुत से उपाय मौजूद है ऐसा ही एक उपाय है True Caller App पर इससे निजता की एक समस्या भी पैदा होती है कि कोई भी आपका नंबर लेकर आपका नाम जान सकता है खासकर परिवार में महिलाओं के नंबर ।

 अगर आप चाहतें है कि इस एप्प में आपके नंबर से आपका नाम दिखाई ना दे तो आप ये आसानी से कर सकतें हैं ।
आपको बस इतना करना है कि





http://www.truecaller.com/unlist 

इस वेब पते पर जाएं और अपना वो नंबर जिसे आप हटाना चाहतें है उसें भरकर (जैसे  +919xxxxxxxxx )

नीचे एक सिक्योरिटी कोड भरकर

Unlist  बटन पर क्लिक कर दें । ( उपर चित्र देखें )

बस अगलें कुछ मिनट से लेकर 24 घंटो में आपका नाम  से गायब हो जायेगा ।




Friday, 26 December 2014

गूगल प्ले से एप्प (apk) फाइल डाउनलोड करें

एंड्राइड फोन अभी सबसे लोकप्रिय है और इसका एक प्रमुख कारण इसके लिए बनें एप्पस भी हैं ।
ये एप्प मुख्यत: फोंन पर गूगल के प्ले स्टोर से ही प्राप्त किये जा सकते है पर यहां आपके लिए एक वेबसार्इट जहां से आप एप्प (apk files) अपने कंप्युटर पर भी डाउनलोड कर पायेंगें ।

ये एप्प आप बाद में अपनी सुविधानुसार अपने फोन पर इंस्टाल कर सकते हैं । इसका उपयोग आप बैकअप के रूप में भी कर सकते है यानि ऐसे एप्प जिनकी आपको कम जरूरत होती हो उन्हें आप डाउनलोड करके अपने फोन के मेमोरी/मेमारी कार्ड में रख में जब भी इनकी जरूरत हो तो इन्हें  इंस्टाल करके उपयोग करे फिर अनइंस्टाल कर लें ।

अब आइये एक एप्प डाउनलोड करते हैं
सबसे पहले तो गूगल प्ले स्टोर की वेबसाइट पर जाइये

 https://play.google.com/store

अब यहां अपनी पसंद का एप्प सर्च कीजिये (जैसे krrish )
अब नतीजों की सूची में  अपनी पसंद के एप्प पर किलक कीजिये



कुछ इस तरह

अब आप उस एप्प के वेबपेज पर होंगें
यहां आपको इस वेबपेज का पता अपने ब्राउजर के एड्रेसबार से कापी करना है
जैसे यहां पता है
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gameshastra.krrish3thegame&hl=en
इसे कापी करलें

अब आप

http://apps.evozi.com/apk-downloader/





इस वेबसाइट पर जाये और कापी किया वेब पता पेस्ट कर दे
कुछ इस तरह

आपको यहां पूरा पता पेस्ट करने की जरूरत नही है आप सिर्फ वेबपतें का com.gameshastra.krrish3thegameइतना हिस्सा पेस्ट करें तो भी काफी रहेगा

अब Generate Download Link पर किलक करें

थोडी देर में आपके एप्प की लिंक बन जायेगी
अब Click Here To Download com.xxxxxxxxxxxxxxxxxx now पर किलक करें
कुछ इस तरह




बस आपका एप्प फाइल के रूप् में डाउनलोड होने लगेगा ।

अब अपने फोन का कंप्युटर से जोडकर इस apk फाइल को अपने फोन पर ले जायें और जब चाहें इंस्टाल करें ।


ध्यान रखें :- डाउनलोड किये हुये एप्प को अपने फोन पर इंस्टाल करने के लिय पहले फोन  में Settings - Security Settings  जाकर Unknown Sources  विकल्प को चुनकर इसे शुरू करना जरूरी है । तभी आप कोर्इ भी एप्प इंस्टाल कर पायेंगें ।


 ये जानकारी आपको कैसी लगी ? कमेंट जरूर करें |
धन्यवाद |
मौहम्मद मौनिस सैफी 



Tuesday, 23 September 2014

खुद की रन कमांड कैसे बनाए |


रन कमांड के दवारा कंप्यूटर के किसी भी प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर को आसानी से और जल्दी खोला जाता है !लेकिन परेशानी ये है की हर एप्लीकेशन के लिए रन कमांड नहीं है और जो है भी वो सब हमें याद नहीं रहता है लेकिन अगर किसी भी सॉफ्टवेयर के लिए हम खुद रन कमांड बना लें तो उसके वजह से हम सॉफ्टवेयर को जल्दी से ओपन भी कर सकते हैं और वो रन कमांड हमें बहुत आसानी से याद भी रहेगा क्यों की उसे हमने खुद बनाया है !तो आईये देखते है की किसी भी एप्लीकेशन का रन कमांड कैसे बनाया जाता है !


आप जिस एप्लीकेशन का रन कमांड बनाना चाहते हैं उसको सलेक्ट करके राइट क्लिक करें !उदाहरण के लिए मैं ने फायर फॉक्स को लिया है !right click करने के बाद properties को क्लिक करें और फिर खुले हुवे नए विंडो में shortcut टैब क्लिक करे ! shortcut को क्लिक करने के बाद निचे आप को target लिखा हुवा मिलेगा target के आगे एक एड्रेस होगा"C:\Program Files\Mozilla Firefox\firefox.exe" उसको कॉपी करलें (निचे दिए गए चित्र अनुसार)!



Target के आगे लिखे एड्रेस को कॉपी करने के बाद डेस्कटॉप के किसी भी खाली जगह पर right click करें और फिर new को क्लिक करें और उसके बाद shortcut को क्लिक करें !



शॉर्टकट को क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा उसमे Target के आगे से कॉपी किये गए एड्रेस "C:\Program Files\Mozilla Firefox\firefox.exe" को पेस्ट करदें ( निचे चित्र अनुसार ) और फिर Next को क्लिक करदें !



Next को क्लिक करने के बाद आप के सामने एक नया विंडो आएगा जिसमे आप को वो शब्द लिखना है जिसको आप अपने एप्लीकेशन का रन कमांड बनाना चाहते है उदाहरण के लिए मैने फायर फॉक्स ब्राउज़र के लिए fe चुना है क्यों की ये छोटा है और याद रखने में भी बहुत आसान है ! fe या आप अपने अनुसार जो भी लिखना चाहे टाइप करने के बाद फिनिश क्लिक करदें !



फिनिश को क्लिक करने के बाद आप के डेस्कटॉप पर फायर फॉक्स का एक आइकन बन जायेगा ( निचे दिए गए चित्र के जैसा) उसको right  click कर के कट करे और फिर My Computer को ओपन करे वहा C ड्राइव को खोले और फिर Windows नाम के फोल्डर को ओपन करें और उसके बाद डेस्कटॉप से कट किये गए फायर फॉक्स के शार्ट कट को पेस्ट करदें! 



सारे खुले हुवे विंडो को बंद करदें !सारा काम खत्म !अब आप रन बॉक्स को खोलें रन बॉक्स खोलने के लिए विंडो बटन के साथ R दबाएं !रन बॉक्स के खुलने के बाद fe या जो आप ने टाइप किया था उसको टाइप करे और फिर ok दबा दें फायर फॉक्स खुल जायेगा !



Monday, 15 September 2014

कंप्यूटर की पूरी सेटिंग्स एक ही जगह पर बिना किसी सॉफ्टवेयर के|


जी हाँ दोस्तों, ये सच है कि हम अपने कंप्यूटर में जितनी भी सेटिंग्स करते हैं वो सभी हमें कण्ट्रोल पैनल में मिल जाती हैं लेकिन आजकल कंट्रोल पैनल भी categorized view में आपको मिलेगा जिस से आप कुछ और सेटिंग्स से वंचित रह जाते हैं लेकिन आज जो तरीका मैं आपके लिए लाया हूँ वो सभी सेटिंग्स को आपके सामने एक ही जगह पर लाकर रख देगा इसके लिए आपको किसी सॉफ्टवेयर की नहीं बल्कि ज़रुरत है केवल एक फोल्डर की आईये देखते हैं कैसे करे........

Windows 7  में GodMode {कंप्यूटर की पूरी सेटिंग एक ही विंडो में}चालू करने का तरीका |
सब से पहले अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप पर किसी भी नाम का एक नया फोल्डर बनायें और उसको निचे लिखे कोड से री-नेम कर दें|

GodMode.{ED7BA470-8E54-465E-825C-99712043E01C}




अब आप के डेस्कटॉप पर एक GodMode नाम का फोल्डर नज़र आएगा उसको डबल क्लिक करे,अब आप के डेस्कटॉप पर जो विंडो खुलेगा उसमे आप के कंप्यूटर के लगभग सारे सेटिंग मौजूद होंगे| 
God Mode फोल्डर को खोलने के बाद आप के सामने जो सेटिंग का विंडो खुलेगा उसमे लगभग 278सेटिंग होगा जिन को मयनेज करना बहुत मुश्किल होगा| इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए खुले हुवे विंडो में सब से उपर लिखे हुवे Action Center के सामने राईट क्लिक करें फिर खुले हुवे छोटे विंडो में "Collapse All Group"
को क्लिक करदें | 



Friday, 12 September 2014

जाने अपना मोबाइल नंबर !

अगर आपको अपना अपना मोबाइल नंबर याद नहीं |                        

                                      
क्या आप अपना मोबाईल नं: भुल गये हैँ। या आप अपने दोस्त का मोबाईल जानना चाहते है। तो मैँ आज आपको बताता हूँ की कैसे अपना मोबाईल या दोस्त का मोबाईल नं: पता करेँ तो वह मोबाईल लिजये जिसका आप नं: जानना चाहते है 
जैसे मेरा नं: वोडाफोन का है तो मैँ डायल करूगा *111*2# अब Message खुलेगा उसमेँ आपका नं: है।

आइडिया,रिलाइंस, Virgin Mobile, के लिए डायल करेँ। *1#
ऐयरटेल *121*9#
BSNL  164
वोडाफोन *111*2#
टाटा  डोकोमो *580#
MTS   51230
युनिनोर *555#
Videocon  *1#
Aircel *234*4#
Loop- *222#


Tuesday, 12 March 2013

अब Youtube की Buffering से पाइए छुटकारा !

डिअर रीडर्स,

 आपमें से बहुत से लोग यू ट्यूब की विडियो ऑनलाइन देखना पसंद करते होंगे और ऐसा करने वालों के लिए सबसे ज्यादा जो परेशानी आती है वो ये कि विडियो अटक अटक कर चलती है यानी कि Buffering जिसकी वजह से विडियो देखने का सारा मजा खराब हो जाता है और हम उसे बंद कर देते हैं लेकिन अब ऐसा नही होगा दोस्तों और जो ट्रिक मैं आपको बता रहा हूँ उसे करने के लिए आपको कुछ स्पेशल नही करना है बस VLC प्लेयर आपके कंप्यूटर में डला हो आपकी परेशानी ख़त्म! 

कैसे?
यही सोच रहे हैं न , तो चलिए मैं आपको  बताता हूँ नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करते रहे 


सबसे पहले अपने VLC मीडिया प्लेयर को ओपन करें और CTRL+N दबाये  जैसा की नीचे चित्र में दर्शाया गया है :



क्लिक करते ही आपको नीचे दी हुई स्क्रीन दिखाई देगी |

इतना करने के बाद आप Youtube पर जाकर अपनी मनपसंद विडियो को चलाये और उसका URL कॉपी कर ले और यहाँ पेस्ट कर दे URL कैसे कॉपी करते है वो मैं आपको नीचे चित्र में दिखाता हूँ |

यूआरएल कॉपी करने के बाद Play बटन पर क्लिक करें और थोडा इंतजार करें इसमें थोडा समय ज़रूर लग सकता है लेकिन जब आपकी विडियो चलेगी तो वो रुकेगी नहीं और दूसरा फायदा ये भी है की ये VLC मीडिया प्लेयर में चल रही है अलग से कोई प्लेयर अपने कंप्यूटर में डालने की ज़रुरत नही | तो है न कमाल की चीज़ | दोस्तों अपने Comments मुझे ज़रूर भेजे अन्यथा ये  सुविधा आपके लिए बंद भी हो सकती है ये सिर्फ आप सब के सहयोग की मोहताज है | और अगर आपका सहयोग आपका लगाव इस सुविधा में नही है तो इस सुविधा का बंद होना ही बेहतर है हमें आपके सुझाव और आपके कमेंट्स का इंतज़ार रहेगा| आप चाहे तो इसके बारे में दूसरो को बताये और ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाए| 
धन्यवाद 
मौहम्मद मौनिस सैफी